दीपावली से पहले अतिक्रमण हटाए, खाई बाजार से किला चौक तक दुकानों का सामान जब्त

दतिया: दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने शहर में लग रहे जाम से राहत दिलाने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। एसडीएम संतोष तिवारी के नेतृत्व में नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। टीम ने खाई बाजार, गांधी पार्क, तलैया मोहल्ला, पटवा तिराहा, टाउन हॉल, बड़ा बाजार से लेकर किला चौक तक सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटाया।

कार्रवाई के दौरान विवेकानंद तिराहे के पास बनी पार्किंग को भी खाली कराया गया, जहां लोगों ने तख्त और अन्य सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया था। प्रशासन ने इन सभी सामानों को जब्त कर लिया। एसडीएम संतोष तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई त्योहार के दिनों में भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत और सुगम आवागमन मिल सके। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

आसमान में उड़ रहे जासूस एयरशिप, चीन-पाक पर निगरानी

Tue Oct 14 , 2025
श्योपुर:भारत की रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाई देने वाले स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप अब फिर से श्योपुर के आसमान में उड़ान भर रहे हैं। डीआरडीओ ने इस अत्याधुनिक जासूसी बैलून के नए परीक्षण शुरू किए हैं, जिनके तहत दो बैलून कराहल क्षेत्र में गिरे। प्रशासन ने पूर्व सूचना जारी कर लोगों को […]

You May Like

मनोरंजन