आश्विन महाराज लेकर आए दिल छू लेने वाला गीत ‘आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना’

मुंबई, 16 मई (वार्ता) आश्विन महाराज प्रस्तुत नया रोमांटिक गीत ‘आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना’ रिलीज हो गया है। गीत ‘आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना’, प्यार, अपनापन और खूबसूरत एहसासों से भरा एक मधुर संगीत सफर लेकर आया है। इस गाने में फिटरी कुसनैनी और रोनक चटर्जी की प्यारी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो स्क्रीन पर एक अलग ही आकर्षण जोड़ती है।

गीत को अपनी आवाज़ दी है शंकर दास ने, जबकि संगीत और बोल सतीश त्रिपाठी ने तैयार किए हैं। गाने का निर्देशन खुद आश्विन महाराज ने किया है। आनंद भकुनी की कोरियोग्राफी, अगुस पांडे की सिनेमैटोग्राफी और बाली के खूबसूरत लोकेशन्स इस गाने को और भी खास बनाते हैं। इस गाने की शूटिंग ‘कोर्टयार्ड बाय मैरियट रिज़ॉर्ट सेमिन्याक, बाली, इंडोनेशिया’ में की गई है, जिसने इसके विजुअल्स को और भी शानदार बना दिया है। ‘आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना’ अब महाराजाह म्यूज़िक के बैनर तले रिलीज़ हो चुका है और दर्शकों के बीच अपनी मधुर धुनों और दिल छू लेने वाले विजुअल्स के लिए पसंद किया जा रहा है।

.....

Next Post

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 182 करोड़ की 'जिहादी ड्रग' कैप्टागन जब्त की

Sat May 16 , 2026
नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ‘ऑपरेशन रेजपिल’ के तहत ‘जिहादी ड्रग’ कैप्टागन की तस्करी में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 227.7 किलो कैप्टागन जब्त की है जिसकी बाजार में कीमत 182 […]

You May Like