परियोजना संचालक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

सीहोर। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त परियोजना संचालक एवं अस्पताल प्रशासन संचालक मनोज कुमार सरियाम ने ग्राम बिजोरी एवं नापलाखेड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया. बिजोरी में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य देखा और गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए. ग्राम नापलाखेड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने केंद्र पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और स्टॉफ को निर्देश दिए कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से उनके दायित्वों एवं कार्यों के संबंध में भी चर्चा की.

Next Post

योग,आसान प्राणायाम से शरीर में रहती है स्फूर्ति

Sat Aug 8 , 2026
मुलताई। नगर के दिगम्बर जैन मंदिर में बीते सात दिनों से योग शिविर चल रहा था जिसमें गायत्री परिवार मुलताई के योगाचार्य नारायण देशमुख द्वारा योग,आसान प्राणायाम एवं ध्यान आदि का प्रशिक्षण दिया गया । इस सात दिवसीय योग शिविर में योग आसान प्राणायाम ध्यान का लाभ प्राप्त कर रहे […]

You May Like