योग,आसान प्राणायाम से शरीर में रहती है स्फूर्ति

मुलताई। नगर के दिगम्बर जैन मंदिर में बीते सात दिनों से योग शिविर चल रहा था जिसमें गायत्री परिवार मुलताई के योगाचार्य नारायण देशमुख द्वारा योग,आसान प्राणायाम एवं ध्यान आदि का प्रशिक्षण दिया गया । इस सात दिवसीय योग शिविर में योग आसान प्राणायाम ध्यान का लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थी अक्की जैन ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि प्रतिदिन आसान ,प्रज्ञा योग, एवं प्राणायाम एवं ध्यान करने से दिन भर स्फूर्ति एवं मन प्रफुल्लित रहता है इस योग शिविर में गायत्री परिवार के योगाचार्य नारायण देशमुख द्वारा प्रतिदिन सूक्ष्म यौगिक क्रियाओं के साथ ताड़ासन,वृक्षासन,चक्की चालन,प्रज्ञा योग, सूर्य नमस्कार,सहित अनुलोम विलोम,कपालभाति,भ्रामरी प्राणायाम के साथ साथ ध्यान करने का भी अभ्यास कराया इस योग शिविर में राजू जैन ,प्रमोद जैन,सुधाकर जैन,रविप्रकाश खड़के,वैशाली डबरे ,अर्चना वाकेकर,साधना वाकेकर,अर्चना गड़ेकर, मीना जैन आदि भाई बहनों ने प्रतिदिन समय पर उपस्थित होकर योग आसान प्राणायाम ध्यान कर लाभ प्राप्त किया एवं प्रतिदिन एक घंटा योग करते रहने का संकल्प लिया।इस शिविर के माध्यम से योगाचार्य नारायण देशमुख ने कहा कि हमारे आने वाली पीढ़ी को सही दिशा एवं मार्गदर्शन देने ,बच्चों को नैतिक शिक्षा ,संस्कार एवं सनातन संस्कृति एवं से जोड़ने हेतु बाल संस्कार शाला प्रारंभ करने हेतु भी आग्रह किया गया।

 

Next Post

पटवारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

Sat Aug 8 , 2026
सीहोर। मप्र पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारी भी अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं.मप्र पटवारी संघ, तहसील और जिले की ओर से इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है. 3 अगस्त से सीहोर, श्यामपुर, दोराहा तहसील कार्यालय में संलग्न एवं कार्यरत समस्त पटवारी हड़ताल […]

You May Like