पटवारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

सीहोर। मप्र पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारी भी अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं.मप्र पटवारी संघ, तहसील और जिले की ओर से इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है. 3 अगस्त से सीहोर, श्यामपुर, दोराहा तहसील कार्यालय में संलग्न एवं कार्यरत समस्त पटवारी हड़ताल पर हैं. इस वजह से तहसील से जुड़े सीमांकन, नामांतरण, नकल, ऋ ण पुस्तिका व अन्य राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं. लोगों को प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. पटवारी संघ ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही है.

Next Post

5 हजार आवारा कुत्तों की नपा करेगी धरपकड़

Sat Aug 8 , 2026
सीहोर। आवारा कुत्तों से परेशान शहरवासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है. नगर पालिका ने आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए 29 लाख रुपए की लागत से एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बनने वाले इस सेंटर में आवारा […]

You May Like