सतना: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार कल 15 जुलाई को सतना आएंगे ! श्री पाटीदार सुबह 10 बजे भरहुतनगर स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सामान्य मुलाकात करेंगे !
अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के पश्चात श्री पाटीदार दोपहर 2 बजे अबेर (कोटर) में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे ! श्री पाटीदार शाम को चित्रकूट में संध्या आरती में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे ! 16 जुलाई को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के पश्चात रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे !
