पार्षदों का दलबदल भाजपा की साजिश का हिस्सा: आप

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने अपने पार्षदों के दलबदल के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गहरी साजिश बताया है।

आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने मेयर चुनाव के दौरान भी बताया था कि भाजपा हमारे पार्षदों की खरीद-फरोख्त का प्रयास कर रही है। भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए ‘आप’ के पार्षदों को पांच-पांच करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया था। हमारे पार्षदों का ‘‘आप’’ से इस्तीफा देना भी खरीद-फरोख्त का एक रूप है। भाजपा के पास अभी भी न स्थायी समिति और वार्ड समिति बनाने के लिए सदस्यों की संख्या पूरी नहीं हो रही है। इसलिए भाजपा अब इस तरह से खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रही है। पार्षदों का इस्तीफा देना मात्र एक नाटक है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि पार्षदों का इस्तीफा देना भी भाजपा की एक साजिश का हिस्सा है।

सुश्री कक्कड़ ने कहा भाजपा ने जो खरीद-फरोख्त की कोशिश की है, उसका एक और रूप सामने आ रहा है। ऐसे में वह इस तरह की बयानबाजी ही करेगी। भाजपा से लोग और क्या उम्मीद कर सकते हैं? आज तक के इतिहास में अगर किसी पार्टी ने काम किया है, तो वह सिर्फ आम आदमी पार्टी ने किया है। दिल्ली में जितना काम अन्य पार्टियों ने 75 साल में नहीं किया, उतना काम “आप” ने 10 साल में काम करके दिखाया और नतीजे भी दिखाए।

 

Next Post

रैपिडो चालक से मारपीट करने वाले चार हुड़दंगी गिरफ्तार

Sat May 17 , 2025
  इंदौर. स्कीम नंबर 78 में रैपिडो चालक से मारपीट करने वाले चार हुड़दंगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना 16 मई की रात करीब 11:30 बजे की है, जब तलावली चांदा निवासी राजेश पवार के साथ कार से कट मारने की बात पर विवाद हुआ था. आरोप […]

You May Like