
इंदौर. स्कीम नंबर 78 में रैपिडो चालक से मारपीट करने वाले चार हुड़दंगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना 16 मई की रात करीब 11:30 बजे की है, जब तलावली चांदा निवासी राजेश पवार के साथ कार से कट मारने की बात पर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद को लेकर आरोपी हनी, सूजल, हेमंत और ऋतिक ने डंडे व कड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया.
एसीपी विजयनगर आदित्य पटले ने बताया कि सभी आरोपी फरियादी के पूर्व परिचित हैं और नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया गया. फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों 24 वर्षीय ऋतिक मालवीय, 22 वर्षीय हेमंत सितोले, 18 वर्षीय सुजल पाल और 26 वर्षीय हनी राजपूत सभी निवासी स्कीम 78 के खिलाफ बीएसएनएल बीएसएनएल की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु की.
