बारिश के कारण केकेआर-आरसीबी मैच के टॉस में देरी

बेंगलुरु 17 मई (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मैच का टॉस झमाझम बारिश के कारण शनिवार को निर्धारित समय पर नहीं हो सका।

बारिश जारी रहने के कारण अंपायर मैदान पर नहीं आये और खिलाड़ी भी ड्रेसिंग रुम में आराम फरमाते दिखे। बारिश के बावजूद स्टेडियम के भीतर और बाहर दर्शक के उत्साह में कमी नजर नहीं आयी थी। हालांकि दर्शकों की संख्या कम है। विकेट और आउटफील्ड पर कवर पड़े हुये हैं।

टॉस में आधिकारिक तौर पर देरी से हो रहा है। बारिश को देखते हुये टॉस की संभावना अगले एक घंटे में भी कम लगती है। आरसीबी अब तक 11 मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक अर्जित कर प्लेऑफ में जगह बना चुकी है वहीं केकेआर ने 12 मैचों में अब तक सिर्फ पांच मैच जीते है जबकि एक का फैसला नहीं हो सका है। इस तरह प्वाइंट टेबल में उसके 11 अंक हैं।

 

Next Post

सेना के सौर्य पराक्रम के सम्मान में शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Sat May 17 , 2025
रीवा। रीवा राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक अभियान के तत्वाधान में आपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सेना के सौर्य पराक्रम के सम्मान में स्वामी विवेकानन्द पार्क से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गो से […]

You May Like