
रीवा। रीवा राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक अभियान के तत्वाधान में आपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सेना के सौर्य पराक्रम के सम्मान में स्वामी विवेकानन्द पार्क से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुये सैन्य शौर्य स्मारक जय स्तम्भ पहुंची. जहां भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में भारत माता की आरती की गई.
भारतीय सेना के अदभुत सफलता को याद करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि भारत देश एक मजबूत स्तम्भ है जिसमें सभी धर्मो को बराबर का महत्व दिया जाता है. हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादी से है. हमारे निहत्थे और निर्दोष भारतवासियों को आतंकवादियों ने बहनों के सिंदूर को उजाड़ा जिसके बदलें में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश में हमारी भारतीय सेना ने अपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी के नौ ठिकानों को उजाड़ दिया है. जिसका हमें भारतीय सेना पर गर्व है. सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि हमारी लड़ाई पाकिस्तानी नागरिक व सेना से नही है बल्कि आंतकवाद और आंतकवादियों से है तथा इसको संरक्षण देने वालो से है. हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ हम लड़ते रहे है और लड़ते रहेंगे.
