
अलीराजपुर। थाना उदयगढ़ क्षेत्र के ग्राम छारवी में 13 मई 2025 की रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर थाना प्रभारी ब्रजभूषण हीरवे के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने ग्राम अखोली फाटक पर कार्रवाई की, जहां दो संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने साथी मेहताब के साथ चोरी करना कबूला। आरोपी के पास से 2.05 लाख रुपये मूल्य की चांदी के आभूषण बरामद किए गए।
