‘आप’ नेताओं ने जो किया उन्हें भुगतना पड़ेगा : रेखा गुप्ता

‘आप’ नेताओं ने जो किया उन्हें भुगतना पड़ेगा : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली,20 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने जो किया उन्हें उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

श्रीमती गुप्ता ने ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया को क्लासरूम घोटाला मामले में दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा,“जल्द ही इन सभी को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। अभी तो अरविंद केजरीवाल को भी पंजाब से दिल्ली लौटना पड़ेगा।”

उन्होंने ‘आप’नेताओं को भगोड़ा करार देते हुए कहा,“दिल्ली की जनता को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है। जो कर्म किया है उसे भुगतना पड़ेगा।”

Next Post

जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा : सिसोदिया

Fri Jun 20 , 2025
नयी दिल्ली 20 जून (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीति से प्रेरित होकर जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार हर मामले में विफल हो गयी है। श्री सिसोदिया […]

You May Like

मनोरंजन