ट्विशा शर्मा केस में सड़कों पर उतरे पूर्व सैनिक, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर निकाली बाइक रैली

भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को राजधानी भोपाल में पूर्व सैनिकों और सामाजिक संगठनों ने बाइक रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। रैली में वर्डी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार बाइक रैली शौर्य स्मारक से शुरू होकर डीजीपी कार्यालय, राजभवन और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ी। प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोबारा पोस्टमार्टम करवाने और जांच को मध्यप्रदेश से बाहर किसी अन्य एजेंसी को सौंपने की मांग उठाई।

रैली का नेतृत्व रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रदर्शन में 50 से अधिक पूर्व सैनिक शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले में पारदर्शी जांच होने से ही पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा।

Next Post

गूगल क्लाउड इंडिया के प्रतिनिधियों ने सीएम डॉ यादव से की मुलाकात

Wed May 20 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बुधवार को मंत्रालय में गूगल क्लाउड इंडिया के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश में डिजिटल तकनीक, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और नवाचार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में राज्य में तकनीकी निवेश और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की संभावनाओं पर […]

You May Like