मूकबधिर आर्टिस्ट जयतिका का ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्मेंस हेतु चयन

झाबुआ। जिले की मूकबधिर आर्टिस्ट जयतिका पिता कमलेश परमार नि. सुभाष मार्ग झाबुआ का चयन ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्मेंस होने पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। बालिका के पिता टेलरिंग का कार्य करते हैं एवं बालिका को ऑस्ट्रेलिया भेजने का खर्चा वहन करने में असमर्थ थे। इनके पिता द्वारा बताया गया की कुल 80 हजार राशि से अधिक का खर्चा था जिसमे वीसा तथा आने जाने का खर्च आ रहा था। कलेक्टर नेहा मीना के समक्ष उपस्थित होकर बालिका ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया गया। कलेक्टर नेहा मीना ने तत्काल 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए बालिका के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और सांकेतिक भाषा में बालिका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परफॉर्मेंस देने के लिए बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परफॉर्मेंस देना जिले ही नहीं अपितु प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है और प्रशासन का सदैव यह प्रयास रहता है कि जिले के टैलेंटेड बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए और हर संभव मदद करने का प्रयासरत रहे। साथ ही कलेक्टर ने उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को शेष राशि की सहायता दान दाताओं के माध्यम से और अन्य हर संभव मदद के लिए कहा गया। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पंकज सांवले ने बताया की बालिका के सहायता के लिए नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों से चर्चा की गई जिसके उपरांत नीरज राठौड़ ने 10 हजार, एडवोकेट उमंग सक्सेना ने 10 हजार, रोटरी क्लब झाबुआ ने 11 हजार की मदद प्रदान की है।

26 अप्रेल को करेगे प्रदर्शन

आपको बता दे कि आल इंडिया डेफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के माध्यम से देशभर के 10 मूकबधिर आर्टिस्ट को कन्नड़ संघ क्वींसलैंड इंक.ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित भव्य उगादि उत्सव समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण पत्र मिला है। 26 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया मंें होने वाले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बधिर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन किया जाएगा। टीम तीन शहरों में प्रदर्शन करने जा रही है। ब्रिस्बेन 26 अप्रैल, सिडनी 3 मई और मेलबर्न 4 मई 2025। जिसमें जिले की जयतिका परमार का भी चयन हुआ हैं। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र झाबुआ से ग्रहण की, उसके बाद इंदौर में अभी बीकॉम फाइनल की छात्रा हैं।

1 झाबुआ-1- चेक प्रदान करते कलेक्टर

Next Post

प्रयागराज से लौट रही बस पलटी, तीन दर्जन यात्री घायल 

Sat Feb 1 , 2025
जिला चिकित्सालय में चल रहा घायलों का इलाज   कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघटा में हुआ हादसा   नवभारत न्यूज सीधी 1 फरवरी।तीर्थ यात्रियों को प्रयागराज से वापस लेकर लौट रही बस अचानक अनियंत्रित होकर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवघटा में एक घर में जाकर घुस गई, जिससे बस […]

You May Like