एलिवेटेड रोड: गुरुद्वारे-फूलबाग के बीच फिर से होगा ट्रैफिक डायवर्ट, 19 से बंद होंगे रास्ते

ग्वालियर: एलिवेटेड रोड के लिए एक बार फिर एलिवेटेड हिस्सा तैयार करने का काम शुरू किया जाएगा। इस बार रास्ते बंद कर वाहनों के ट्रैफिक को डायवर्ट करने का प्लान बनाया गया है। कंस्ट्रक्शन कंपनी पीएनसी इंफ्रा ने इस रूट के डायवर्जन के लिए 2 महीने की अनुमति मांगी है। इस दौरान फूलबाग चौराहे से गुरुद्वारे तक के पिलर पर स्लैब डालने का काम किया जाएगा।
फरवरी-मार्च में भी रूट डायवर्जन के कारण यह रास्ता बंद रहा था। ट्रैफिक पुलिस इस डायवर्जन को 19 जून से लागू करने पर विचार कर चुकी है। हालांकि 18 जून को बलिदान मेला है और उस दौरान पड़ाव, फूलबाग, स्टेशन रोड, बजीताल, मोतीमहल आदि क्षेत्रों में ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही अधिक रहेगी।
एलिवेटेड रोड से जुड़े तथ्य
कॉरिडोर लागत: 1372.94 करोड़ रुपये
लंबाई: 13.3 किमी
लूप की लंबाई: 10.48 किमी
पिलर: 522
ऐसा रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
पड़ाव से नदी गेट की ओर आने वाले वाहन स्मृति स्थल के सामने से मोतीमहल, बजीताल और जल विहार होते हुए निकलेंगे।
शिदे की छावनी से सेंटर प्वाइंट कॉम्प्लेक्स, फूलबाग चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को नौगजा रोड से होते हुए मार्कण्डेश्वर मंदिर होकर निकाला जाएगा।
शिदे की छावनी से फूलबाग-पड़ाव की ओर जाने वाले वाहनों को गेंडेर जंक्शन या बजीताल होते हुए एलआईसी तिराहे से निकाला जाएगा। डीडी मॉल से मार्केटश्वर तक मार्ग बंद रहेगा।
फूलबाग से नदी गेट चौराहे की तरफ आने वाले वाहनों को मोतीमहल जल विहार से निकाला जाएगा। मोतीमहल गेट नंबर 5 और गुरुद्वारे की साइड से इस रास्ते को बंद कर दिया जाएगा।
कंपनी ने डायवर्जन मांगा है
एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही कंपनी ने ट्रैफिक डायवर्जन की मांग की है। बलिदान मेले के बाद 19 जून से यह डायवर्जन व्यवस्था लागू की जा सकती है।
-धनंजय शर्मा, यातायात प्रभारी

Next Post

राष्ट्रपति 21 जून को कूनो नेशनल पार्क आएंगी, पार्क सख्त सुरक्षा घेरे में

Wed Jun 17 , 2026
ग्वालियर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी। अपने 5 दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे के तहत वह 21 जून की शाम को ग्वालियर से हेलीकॉप्टर द्वारा कूनो पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद, 22 जून की सुबह वे नेशनल पार्क का […]

You May Like