बरसात में बह गई लाखों की पुलिया, पीडब्ल्यूडी को मिली जांच

सीधी: जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत आरईएस द्वारा बनाई गई मोहनिया से पिपरोहर सड़क और आधा दर्जन पुलिया पहली ही बरसात में बह गईं। 1.45 करोड़ की लागत से बने इस निर्माण कार्य पर गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। बरसात में पुलिया बहने और सड़क उखड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश है।पहले भी विभागीय जांच हो चुकी है, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई।

अब कलेक्टर के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी को जांच सौंपी गई है। कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी ने एसडीओ ज्ञानेन्द्र सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।आरईएस अधीक्षण यंत्री अनिल निगम का कहना है कि जांच के आधार पर कार्यवाही प्रचलन में है। वहीं पीडब्ल्यूडी ईई एम.के. परते ने कहा कि जांच पूरी कर प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा जाएगा।

Next Post

खेत में चारा काटते समय बिजली गिरी, मां-बेटे की मौत, बेटी झुलसी

Sat Sep 20 , 2025
शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के रूपेपुर गांव में आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में खेत पर मवेशियों के लिए चारा काट रहे परिवार पर बिजली गिरने से मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में 45 […]

You May Like