खेत में चारा काटते समय बिजली गिरी, मां-बेटे की मौत, बेटी झुलसी

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के रूपेपुर गांव में आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में खेत पर मवेशियों के लिए चारा काट रहे परिवार पर बिजली गिरने से मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में 45 वर्षीय श्यामकुमारी लोधी और उनके 19 वर्षीय बेटे राहुल लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 18 वर्षीय बेटी बेना लोधी झुलस गई।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। अचानक मौसम बदला और तेज आंधी-पानी के साथ बिजली कड़कने लगी। उसी दौरान खेत में काम कर रहे तीनों लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने श्यामकुमारी और राहुल को मृत घोषित कर दिया जबकि बेना को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Next Post

पहले दोस्ती की फिर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Sat Sep 20 , 2025
शिवपुरी: जिले के कोलारस क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने पहले दोस्ती की फिर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर […]

You May Like