
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक भगवान महाकाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
पूजन के दौरान मंदिर परंपराओं के अनुसार विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं पुजारीजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मंदिर व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।
