
तेंदूखेड़ा/दमोह तेंदूखेड़ा से लगभग 35 किलोमीटर दूर ग्राम मोहड़ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मृतक की पहचान पुष्पेंद्र पिता पंचम लोधी, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र महाविद्यालय में पढ़ाई करता था.अज्ञात कारणों के चलते उसने घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।घटना की सूचना पर तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
