क्या 2029 में होंगे 850 सांसद? डॉ हितेश बाजपेई के पोस्ट से मची खलबली

भोपाल:मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई ने परिसीमन और लोकसभा सीटों की संभावित बढ़ोतरी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि देश में जनगणना की प्रक्रिया जारी है और परिसीमन होना तय है। इसके साथ ही वर्ष 2029 तक लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर लगभग 850 होने की संभावना भी जताई जा रही है।

डॉ. बाजपेई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं के लिए आरक्षण का रास्ता रोक दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नई संसद का निर्माण भी बढ़ी हुई सीटों को ध्यान में रखकर किया गया है।
अपने बयान में उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब बढ़ी हुई सीटों का लाभ पुरुषों को ही मिलेगा, जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाते रहने का आरोप भी लगाया।

Next Post

रूस का तुर्की से आग्रह, यूक्रेन से गैस पाइपलाइनों पर हमला नहीं करने की गारंटी ले

Sun Apr 19 , 2026
मस्को, 19 अप्रैल (वार्ता) रूस ने तुर्की से बार-बार यह अपील की है कि वह यूक्रेन से इस बात की गारंटी ले कि ‘तुर्कस्ट्रीम’ और ‘ब्लू स्ट्रीम’ गैस पाइपलाइन बुनियादी ढांचे पर कोई हमला नहीं किया जाएगा। रूसी उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रुश्को ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, “काला […]

You May Like