रूस का तुर्की से आग्रह, यूक्रेन से गैस पाइपलाइनों पर हमला नहीं करने की गारंटी ले

मस्को, 19 अप्रैल (वार्ता) रूस ने तुर्की से बार-बार यह अपील की है कि वह यूक्रेन से इस बात की गारंटी ले कि ‘तुर्कस्ट्रीम’ और ‘ब्लू स्ट्रीम’ गैस पाइपलाइन बुनियादी ढांचे पर कोई हमला नहीं किया जाएगा।

रूसी उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रुश्को ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, “काला सागर के नीचे तुर्की को गैस आपूर्ति करने वाली पाइपलाइनों पर यूक्रेन द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों को देखते हुए, हमने अपने तुर्की भागीदारों से बार-बार आग्रह किया है। हमने उनसे कहा है कि वे यूक्रेनी पक्ष को स्पष्ट और कड़े संकेत भेजें और मांग करें कि वे इस तरह के आक्रामक कृत्यों को तुरंत रोकें तथा भविष्य में भी ऐसा न होने की गारंटी दें।”

इससे पहले, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी स्पष्ट किया था कि रूस इन गैस पाइपलाइनों पर बढ़ते खतरे को लेकर तुर्की के साथ लगातार अपनी चिंताएं साझा कर रहा है।

वहीं, तुर्की सरकार के सूत्रों के अनुसार, तुर्की इन पाइपलाइनों पर होने वाले हमलों और खतरों की खबरों पर बारीकी से नजर रख रहा है और इस मामले में रूस के साथ निरंतर समन्वय बना हुआ है।

Next Post

ग्वालियर में सीवर व्यवस्था सुधार पर मंथन

Sun Apr 19 , 2026
ग्वालियर : शहर की सीवर संधारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर डॉ. शोभा सिकरवार की अध्यक्षता में नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, मेयर इन काउंसिल के सदस्य सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।बैठक में शहर की मौजूदा […]

You May Like