ग्वालियर में सीवर व्यवस्था सुधार पर मंथन

ग्वालियर : शहर की सीवर संधारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर डॉ. शोभा सिकरवार की अध्यक्षता में नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, मेयर इन काउंसिल के सदस्य सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।बैठक में शहर की मौजूदा सीवर व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए इसे दुरुस्त करने के विभिन्न विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा वर्तमान ठेका प्रणाली की जानकारी दी गई, साथ ही यह भी बताया गया कि यदि सीवर संधारण का कार्य नगर निगम अपने स्तर पर करता है, तो इसके लिए किन-किन संसाधनों—जैसे मशीनरी, श्रमिक और अन्य व्यवस्थाओं की आवश्यकता होगी।

इसके साथ ही इन व्यवस्थाओं पर आने वाले संभावित खर्च का भी आकलन किया गया। इसके साथ ही यदि मशीनरी किराए पर लेकर कार्य किया जाए तो कितना खर्च संभावित है इसको लेकर भी चर्चा की गई। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बताया कि नगर निगम लगातार सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयासरत है, ताकि ग्वालियर शहर की सीवर व्यवस्था को स्थायी रूप से सुधार कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में नगर निगम आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पार्षद गण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं को नोट कर उन पर विशेष ध्यान दें और उनके निराकरण के लिए क्या कार्रवाई की जानी है इसकी जानकारी दें।

Next Post

जपान ने उत्तरी कोरिया के मिसाइल परीक्षणों पर कड़ा विरोध जताया

Sun Apr 19 , 2026
टोक्यो, 19 अप्रैल (वार्ता) जापान ने रविवार को उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा है कि इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं। जापानी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, […]

You May Like