महेश्वर घाट पर जलयात्रा 2026 का भव्य समापन, सीएम डॉ यादव हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महेश्वर घाट स्थित महेश्वर घाट पर गोदा ते नर्मदा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जलयात्रा 2026 के समापन समारोह में भाग लिया। नर्मदा तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर के आदर्शों और समाज सेवा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से समाज में सेवा, समर्पण और संस्कृति का संदेश मिलता है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नर्मदा पूजन भी किया गया।

जलयात्रा के समापन के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।

 

 

Next Post

धार में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 12 की मौत, कई गंभीर

Wed Apr 29 , 2026
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो मासूमों सहित 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटा के […]

You May Like

मनोरंजन