धार में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 12 की मौत, कई गंभीर

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो मासूमों सहित 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटा के पास जियो पेट्रोल पंप के समीप रात करीब 8:30 बजे हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप में करीब 35 मजदूर सवार थे। तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप कई बार पलटते हुए सड़क पार कर दूसरी ओर जा रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई।

धार जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि घायलों में से 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही सभी घायलों का निःशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 30 अप्रैल 2026

Thu Apr 30 , 2026
पंचांग 30 अप्रैल 2026:- रा.मि. 10 संवत् 2083 वैशाख शुक्ल चर्तुदशी गुरूवासरे रात 8/18, चित्रा नक्षत्रे रात 1/36, वज्र योगे रात 8/37, गर करणे सू.उ. 5/32, सू.अ. 6/28, चन्द्रचार कन्या दिन 12/52 से तुला, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5. —————————————————– आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 30 अप्रैल 2026 […]

You May Like

मनोरंजन