दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह आगे, निष्कासित भारती बोले मेरा निष्कासन नरोत्तम-घनश्याम का षड्यंत्र

दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के चौथे राउंड के बाद मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुं. घनश्याम सिंह ने भाजपा पर बढ़त बनाते हुए करीब 800 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, मतगणना के बीच कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया है।

भारती ने अपने निष्कासन को डॉ. नरोत्तम मिश्रा और घनश्याम सिंह का षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और वे वर्ष 2028 का विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। मतगणना के बीच आए इस बयान ने दतिया की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

Next Post

संसद के मॉनसून सत्र का 11वां दिन: विपक्षी दलों के भारी हंगामे और विरोध प्रदर्शन के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

Mon Aug 3 , 2026
नई दिल्ली,  संसद के मॉनसून सत्र के ग्यारहवें दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा गतिरोध देखने को मिला। विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा। विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी सत्र की […]

You May Like