पावर ग्रिड कंपनी के खिलाफ सपाइयों ने खोला मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठे

सिंगरौली। माड़ा तहसील क्षेत्र के खम्हरिया व परसदेही गांवों में पावर ग्रिड कंपनी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। विस्थापितों की अनदेखी को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है, जो जारी है।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुघरमन सिंह यादव ने आरोप लगाया कि वर्ष 2011 में पावर ग्रिड कंपनी ने दोनों गांवों की जमीन अधिग्रहित कर सब स्टेशन का निर्माण तो कर लिया, लेकिन भू-अर्जन अधिनियम के तहत प्रभावित परिवारों को अब तक मूलभूत सुविधाएं, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवा, स्कूल, खेल मैदान और रोजगार जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं दी गईं।

उन्होंने बताया कि कलेक्टर और एसडीओ माड़ा को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे नाराज होकर विस्थापित परिवार भी सपाइयों के साथ आंदोलन में शामिल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सवाल उठाए कि करीब 14 साल बाद भी विस्थापितों को उनका अधिकार क्यों नहीं मिला।

Next Post

ग्रीन गणेश कार्यशाला का आयोजन

Fri Aug 22 , 2025
सागर । सागर जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी सदर सागर में इको क्लब की गतिविधि के अंतर्गत “ग्रीन गणेश कार्यशाला” का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा छठवीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने सहभागिता की और मिट्टी के गणपति बनाएं। विद्यालय की प्राचार्य डॉ.कल्पना शर्मा ने विद्यार्थियों को मिट्टी […]

You May Like