युवक पर धड़धड़ाते हुए गुजर गई ट्रेन, मौत

जबलपुर: शहपुरा-भेड़ाघाट के बीच ओवर ब्रिज में रविवार को एक युवक पर ट्रेन धड़धड़ाते हुए एक युवक पर गुजर गई। जिसमें युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

शहपुरा पुलिस के मुताबिक रेल्वे स्टेशन भिटौनी से पेटीमेन सोनू मल्लाह 24 वर्ष ने सूचना दी कि रविवार अपरान्ह भिटोनी- भेड़ाघाट के बीच ओवर ब्रिज जबलपुर भोपाल रोड़ पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 35 वर्ष का ट्रेन से कट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक कौन और कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास कर रही है।

Next Post

युवक की फांसी पर झूलती मिली लाश

Mon Sep 1 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत जोधपुर पड़ाव नाला किनारे एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुई मिली। पुलिस ने बताया कि सोनू बेन 27 वर्ष निवासी जोतपुर पड़ाव ने सूचना दी कि रविवार को मनमहल रोड़ पुलिया के पास शौच के लिए गया था. जहां बदबू आ रही […]

You May Like