जबलपुर: रांझी निवासी एक युवक सूदखोरों के मकडज़ाल में फँस गया। लाखों रूपए देने के बाद भी सूदखोर पिता पुत्र रूपए की मांग कर धमकी दे रहे बल्कि उसकी जमीन भी हड़पना चाह रहे है। पीडि़त रंजीत चौधरी पिता डब्बल प्रसाद चौधरी निवासी भारती कालोनी बिलपुरा कॉलोनी रांझी ने बताया कि रूपयों की आवश्यकता थी तो उसने अनिल गुप्ता पिता कुंवर लाल गुप्ता निवासी चन्द्रशेखर वार्ड मेन रोड पिन रोड रांझी मानेगाँव से 2017 में 2,00,000 रूपए 10 प्रतिशत ब्याज पर मासिक लिया था।
बीस हजार रूपये मासिक ब्याज लगातार अदा करता था। अनिल गुप्ता की लालच बढ गई अनिल गुप्ता ब्याज की रकम दुगुनी मांगने लगा अनिल गुप्ता के पास उसके ब्लैंक चैक थे जिसे वह बाउंस कराने की धमकी दिया करता था। अनिल गुप्ता को ब्याज की रकम 40,000 रूपए प्रतिमाह देना प्रारंभ कर दिया। उसका लडका उसकी जमीन हडऩा चाहता है और 20,00,000 रूपए की मांग रहा है।
