भोपाल। शहर में संचालित 15 हजार से अधिक ई-रिक्शा के लिए जल्द ही रूट निर्धारित किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को हर क्षेत्र में आसानी से ई-रिक्शा उपलब्ध हो सकें और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे। प्रशासन अगले 15 दिनों के भीतर इन फैसलों को लागू करने की तैयारी में है।
शहर के 16 ब्लैक स्पॉट में से 5 पर सुधार कार्य जारी है, जबकि शेष स्थानों पर भी जल्द काम शुरू किया जाएगा। मुख्य सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन संयुक्त अभियान चलाएंगे। जरूरत पड़ने पर कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है।
प्रशासन का उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नागरिकों के सफर को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।
