ग्वालियर: प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के डबरा स्थित निवास पर विघ्नहर्ता विराजे। डॉ. मिश्रा स्वयं सिर पर गणपति प्रतिमा को लेकर घर पहुंचे एवं यहां मंत्रोच्चारण के साथ गणपति स्थापना की गई। डॉ. मिश्रा ने ट्वीट कर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दी।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा – “एकदन्ताय शुद्धाय सुमुखाय नमो नमः। प्रपन्न जनपालाय प्रणतार्ति विनाशिने॥ घर में पधारे श्री गजानन। उन्होंने कहा कि आज गणेश चतुर्थी पर देवताओं में प्रथम पूज्य, माता पार्वती के प्रिय पुत्र, करुणा, प्रेम और रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गजानन घर पधारे।
