आज मुख्यमंत्री जल गंगा संवर्धन अभियान करेंगे शुरू

इंदौर:प्रदेश के मुख्यमंत्री आज से शहर में गंगा जल संवर्धन अभियान शुरू करेंगे. इसके तहत मुख्यमंत्री आज सुबह निपानिया तालाब स्थल पर जल संवर्धन अभियान का भूमिपूजन करेंगे.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर शहर में जल संरक्षण कार्य का शुभारंभ करेंगे. महापौर भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा निपानिया स्थित इस्कॉन मंदिर एवं निपानिया तालाब स्थल पर सुबह 11 बजे राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का भूमिपूजन करेंगे.

नगर निगम शहर में लगभग 21.43 करोड़ रुपए की लागत से अमृत 2.0 योजना के तहत छोटा सिरपुर, लिम्बोदी एवं बिलावली तालाब का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों किया जाएगा. साथ ही 1.77 करोड़ रुपए की लागत से निपानिया तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा. महापौर ने बताया कि अमृत 2.0 योजना में बिलावली तालाब का 12.72, लिम्बोदी तालाब 4.89 तथा छोटा सिरपुर तालाब का 3.82 करोड़ रुपए से जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा. उक्त अभियान में तालाबों जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण एवं शहर के प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का काम होगा. कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद, विधायक, सभापति, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे

Next Post

शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

Thu Mar 19 , 2026
आलीराजपुर: कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के मार्गदर्शन में शिक्षकों द्वारा शाला त्यागी बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें पुनः विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया। यह वह बच्चे है जिनके माता पिता मजदूरी और काम के सिलसिले में दूसरे शहरों और राज्यों में पलायन कर गए। उन बच्चों को चिह्नित कर उनका […]

You May Like