जबलपुर स्मार्ट सिटी को मिले नए मुख्य वित्त अधिकारी, कुरैशी ने संभाली जिम्मेदारी

जबलपुर: शहर के विकास कार्यों को गति देने और वित्तीय प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में कार्यपालिक निदेशक एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति की है। मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में, नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त वित्त अशफाक परवेज कुरैशी को अपने कार्य के साथ-साथ जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य वित्त अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री कुरैशी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ स्मार्ट सिटी के वित्तीय कार्यों का भी पर्यवेक्षण करेंगे।यह नियुक्ति प्रशांत गोटिया तत्कालीन अपर आयुक्त वित्त के स्थानांतरण के पश्चात रिक्त हुए पद को भरने के लिए की गई है। एक अनुभवी अधिकारी के आने से स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं के वित्तीय निष्पादन और बजट आवंटन में अधिक पारदर्शिता और कुशलता आयेगी।

Next Post

अवैध रिफिलिंग और हेराफेरी: भोपाल की 12 गैस एजेंसियों की एडीएम को सौंपी गई रिपोर्ट, लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी

Wed Apr 22 , 2026
भोपाल: राजधानी में रसोई गैस एजेंसियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद जिला आपूर्ति विभाग ने जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है. जांच रिपोर्ट एडीएम प्रकाश नायक को सौंप दी गई है. इससे पहले जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल और कोटरा सुल्तानाबाद की बीएस एचपी गैस सहित कुछ एजेंसियों […]

You May Like