
जबलपुर। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही यातायात के तीनों थानों एवं अन्य थानों की टीमों ने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला कर बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 625 चालान कर 2,17,400 रूपये समन शुल्क प्राप्त किया गया। साथ ही वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने समझाइश भी दी गई। इसी क्रम में पेंटीनाका चौक एवं छोटी लाईन फाटक पर पी ए सिस्टम एवं सडक़ सुरक्षा संबंधी गानों के माध्यम से भी आमजन को जागरूक किया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता, जिम्मेदार वाहन संचालन, सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना है।
कार में लगी काली फिल्म निकलवाई-
रांझी पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कार में लगी काली फिल्म निकलवाई गई और बिना नंबर के वाहनों के भी चालान काटे गए।
