भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है। टीम के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी।
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। रोहित और कोहली ने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है। आईपीएल 2025 के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी दिल्ली से पूरी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
