कालाबाजारी के आरोप में दो के खिलाफ प्रकरण दर्ज

बड़वानी 19 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सिलावद क्षेत्र में राशन की कालाबाजारी के आरोप में समिति प्रबंधक और सेल्समेन के विरुद्ध आज प्रकरण दर्ज किया गया है।

अधिकृत जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिलावद द्वारा संचालित भण्डारदा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के समिति प्रबंधक अब्दुल मजीद शेख और सेल्समेन मनीष यादव के विरुद्ध पलसूद पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है।

एक शिकायत की जांच में उक्त राशन दुकान में 806 क्विंटल गेहूं और 429 क्विंटल चावल का अवैध विक्रय कर कालाबाजारी पाई गई थी। इसके बाद एसडीएम बड़वानी के न्यायालय में भी समिति प्रबंधक और सेल्समैन को दोषी पाते हुए 41 लाख 36 हजार 900 रुपये के राशन की कालाबाजारी करने हेतु वसूली का आदेश जारी किया गया था।

इसके बाद जिला कलेक्टर राहुल फटिंग ने न्यायालय के आदेश के परिपालन में पुलिस में प्रकरण दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए थे।

Next Post

सहायक प्रबंधक की करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का खुलासा

Sun Jan 19 , 2025
उज्जैन, 19 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उज्जैन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सहायक प्रबंधक अनिल सुहाने के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलें में छापे की कार्यवाही कर छह करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संपत्ति का खुलासा किया […]

You May Like