पाकिस्तानी गेंदबाजों ने स्कॉटलैंड को 186 रन के स्कोर पर रोका

लाहौर 11 अप्रैल (वार्ता) फातिमा सना (चार विकेट) और सादिया इकबाल (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की महिला टीम ने शुक्रवार को आईसीसी महिला विश्वकप क्वालीफायर के चौथे मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम को 186 के स्कोर पर रोका। बारिश के कारण मैच को 32-32 ओवरों का कर दिया गया था।

आज यहां पाकिस्तान की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे 17 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी कप्तान कैथरीन ब्राइस ने सारा ब्राइस के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। सारा ब्राइस (21) रन बनाकर आउट हुई। ऐल्सा लिस्टर ने 24 गेंदों में (31) रन बनाये। कैथरीन फ्रेजर(11) रन बनाकर आउट हुई। स्कॉटलैंड का नौवां विकेट कैथरीन ब्राइस के रूप में गिरा। उन्होंने फातिमा सना ने बोल्ड आउट किया। ब्राइस ने 96 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए (91) की पारी खेली। स्कॉटलैंड की टीम ने बारिश के कारण निर्धारित किये गये 32 ओवरों में नौ विकेट पर 186 रन का स्कोर बनाया।

पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना ने चार विकेट और सादिया इकबाल ने दो विकेट लिये। डायना बेग, नशरा संधू ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

बंगलादेश में दिसंबर तक कराए जा सकते हैं चुनाव

Fri Apr 11 , 2025
ढाका, 11 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश चुनाव का चुनाव आयोग देश में आम चुनाव दिसंबर तक कराने की तैयारी कर रहा है और आयोग एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चुनाव का कार्यक्रम सरकार की सहमति के साथ तय किया जाएगा। यह जानकारी आयोग के एक आला अधिकारी ने दी है। […]

You May Like