करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

सलकनपुर। क्षेत्र में बुधवार को विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुए. इनमें युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव शामिल हुए.

कार्यक्रम के तहत ग्राम भूरीटेक में पेयजल समस्या के समाधान के लिए पानी की टंकी निर्माण का भूमि पूजन किया गया. इसके बाद ग्राम पंचायत बोरधी में शासकीय हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया. इसी दौरान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण भी किया गया, जिससे उनकी पढ़ाई में सुविधा हो सके. ग्राम पंचायत मरदानपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया, जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी.साथ ही मांगलिक भवन एवं मछुवारा भवन का लोकार्पण भी किया गया, जो सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोगी रहेंगे. कार्यक्रमों के दौरान कार्तिकेय सिंह चौहान एवं विधायक रमाकांत भार्गव ग्राम गोंडीगुराडिय़ा में सुमित पटेल की भतीजी के विवाह समारोह में शामिल हुए. वहीं स्वर्गीय सुमेर सिंह राजपूत, ग्राम जाजना में प्रेम सिंह यादव के बड़े भाई तथा ग्राम पिपलिया में विनय गौर एवं दीपक गौर की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी. इस अवसर पर रवि मालवीय, रघुनाथ भाटी, आसाराम यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

 

 

Next Post

बच्चे देश का भविष्य, राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका: वर्मा

Thu Apr 2 , 2026
सीहोर। एमएलबी स्कूल में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिह वर्मा ने जिला स्तरीय स्कूल चलें हम अभियान का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विधायक सुदेश राय, कलेक्टर बालागुरू के सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व […]

You May Like

मनोरंजन