मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काजीरंगा नेशनल पार्क का भ्रमण किया, चाय बागान में किसानों से की बातचीत

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को असम प्रवास के दौरान काजीरंगा नेशनल पार्क का भ्रमण किया। उन्होंने पार्क के वन्यजीव संरक्षण कार्यों का अवलोकन करते हुए वहां एक अजगर को प्राकृतिक आवास में छोड़ा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और पार्क में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।

काजीरंगा से लौटते समय डॉ. यादव चाय के बागानों में पहुंचे, जहां उन्होंने चाय किसानों से मुलाकात की और उनकी खेती, उत्पादन एवं विपणन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से आत्मनिर्भरता और कृषि नवाचारों पर चर्चा करते हुए कहा कि चाय उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है, मध्यप्रदेश भी कृषि और बागवानी के क्षेत्र में इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा असम में निवेश और पर्यावरण संरक्षण दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Post

राऊ में गोदाम से लाखों का सामान चोरी

Sun Oct 5 , 2025
इंदौर. राऊ थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया. घटना मन मंदिकर गार्डन के पीछे स्थित जैन फार्म गोदाम की है. फरियादी 35 वर्षीय प्रभदीप सिंह छाबड़ा, निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी ने बताया कि चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और सेड व […]

You May Like