खजुराहो को उड़ान योजना में शामिल करने का आग्रह, नई हवाई सेवाएं शुरू करने की मांग

खजुराहो। सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने खजुराहो को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी दिलाने के उद्देश्य से आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से भेंट कर इसे क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान योजना में शामिल करने का आग्रह किया।

मुलाकात के दौरान खजुराहो को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए नई हवाई सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसमें मुंबई-इंदौर-खजुराहो हवाई सेवा प्रारंभ करने के साथ ही खजुराहो को जयपुर, कोलकाता और बैंगलोर जैसे बड़े शहरों से सीधे जोड़ने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

इस अवसर पर यह भी बताया गया कि इस वर्ष अक्टूबर से एयर इंडिया द्वारा दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी हवाई सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय उड्डयन मंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह हवाई मार्ग देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़ने का काम करेगा। इससे खजुराहो आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी तथा क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Next Post

गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर। ग्वारीघाट वार्ड स्थित लालकुआँ पोलीपाथर में गुरूवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति के संकट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ व्यंगात्मक विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व मंत्री तरुण भनोत और प्रदेश सचिव गौरव भनोत के मार्गदर्शन में शंकरशाह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद […]

You May Like