राऊ में गोदाम से लाखों का सामान चोरी

इंदौर. राऊ थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया. घटना मन मंदिकर गार्डन के पीछे स्थित जैन फार्म गोदाम की है. फरियादी 35 वर्षीय प्रभदीप सिंह छाबड़ा, निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी ने बताया कि चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और सेड व चौकीदार के कमरे का ताला तोड़कर करीब 80 बीड जालियां, 25 लोहे के पाइप, 60 एम.एस. पाइप, 150 शिकंजे, एक वेल्डिंग मशीन, स्टार्टटर, चांदी के जेवर व एक एलईडी टीवी चोरी कर ले गए. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

पतंग उड़ाने की बात पर विवाद, युवक ने की डंडे से मारपीट

Sun Oct 5 , 2025
इंदौर. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर मल्टी में पतंग उड़ाने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया. फरियादी 48 वर्षीय दिलीप तायड़े, निवासी ए-ब्लॉक, भीमनगर ने पुलिस को बताया कि वह अपने भानजे के बेटे को छत पर पतंग उड़ाने से मना कर रहे थे, ताकि कोई […]

You May Like