पतंग उड़ाने की बात पर विवाद, युवक ने की डंडे से मारपीट

इंदौर. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर मल्टी में पतंग उड़ाने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया. फरियादी 48 वर्षीय दिलीप तायड़े, निवासी ए-ब्लॉक, भीमनगर ने पुलिस को बताया कि वह अपने भानजे के बेटे को छत पर पतंग उड़ाने से मना कर रहे थे, ताकि कोई हादसा न हो जाए. इस दौरान सी-ब्लॉक निवासी रोशन खराटे वहां आ गया और पतंग न उड़ाने को लेकर विवाद करने लगा. बात बढ़ने पर उसने गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर फरियादी के हाथ में चोट पहुंचाई और मोबाइल फोन तोड़ दिया.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज जांच शुरु की.

Next Post

पटाखा दुकानो का लाटरी से किया जाएगा आवंटन

Sun Oct 5 , 2025
रीवा, 5 अक्टूबर, दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी विक्रेता 14 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक एमपी ई सर्विस पोर्टल के माध्यम से आतिशबाजी लायसेंस के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से करना होगा. शहरी क्षेत्र रीवा के लिए आतिशबाजी लायसेंस के आवेदन […]

You May Like