जैक से सिर कुचलकर की गई थी हत्या, छोटे भाई समेत संदेहियों की तलाश

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत त्रिपुर सुंदरी मंदिर के पास जबलपुर-भोपाल हाइवे में शनिवार शाम शहपुरा निवासी अभिषेक राजपूत पिता विजय राजपूत 25 वर्षीय को कार से रौंदने के बाद जैक से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। हत्या को सडक़ हादसे में तब्दील करने प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस को मृतक के छोटे भाई समेत अन्य पर संदेह हैं जिनकी पुलिस टीमें सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि शहपुरा निवासी अभिषेक राजपूत पिता विजय राजपूत 25 वर्षीय का शहपुरा का निगरानी बदमाश हैं और रेत, गिट्टी कारोबारी हैं जो शनिवार को डंपर खराब होने पर मिस्त्री और डंपर के पार्ट्स लेने के लिए जबलपुर आया हुआ था। शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे उसने कूडऩ के पास
शुभम पटैल निवासी कटंगी से लिफ्ट ली थी। दोनों बुलेट से जा रहे थे, बुलट को शुभम चला रहा था जबकि अभिषेक पीछे बैठा था। वह दोनों जैसे ही त्रिपुरी सुंदरी मंदिर के पास जबलपुर- भोपाल पर पहुंचे तभी कार क्रमांक एमपी 20 सीई 4307 ने पीछे से बुलेट को टक्कर मार दी थी।

बुलेट के पीछे बैठे अभिषेक राजपूत को गंभीर चोटें आ गई और उसकी मौत हो गई। जबकि बुलट चालक घायल हो गया था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक शहपुरा से जबलपुर जिस कार से पहुंचा था उसी कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी थी। कार से रेत कारोबारी को रौंदने के बाद कार सवार कार को मौके पर छोडक़र फरार हो गए थे। इस मामले में मृतक के छोटे भाई ऋषभ पर समेत अन्य पर संदेह है।

जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि कार से टक्कर मारने के बाद मृतक की जैक से सिर कुचलकर हत्या की गई है। दोनों भाईयों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। पुलिस का यह भी कहना है कि परिजन मामले को दबाने का प्रयास कर रहे और गोलमोल जवाब दे रहे हैँ हालांकि पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ संदेहियों की तलाश में जुटी हैं, जिनके पकड़े जाने के बाद ही पूरा मामला साफ होगा।

Next Post

बाराबंकी में कांवड़ियों से झड़प, दो हिरासत में

Mon Jul 21 , 2025
बाराबंकी 21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में नशे में धुत्त कुछ लोगों ने कांवड़ियों पर हमला कर दिया। अपने बचाव में कांवड़िये भी मुखर हुए। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। हमलावरों में शामिल छह लोगों में से दो को पुलिस ने […]

You May Like