कुरावर:कुरावर से कालापीपल जाने वाले मार्ग पर स्थानीय मुक्तिधम के समीप स्थित पुलिया पर रेलिंग नहीं होने से आवागन में हर समय खतरा बना रहता है, पूर्व में कई बार यहां दुर्घटनाएं हो चुकी है. बावजूद इसके इस गंभीर समस्या की और कोई ध्यान नहीं देना चिंता का विषय बना हुआ है. गौरतलब है कि कुरावर से कालापीपल की और जाने वाले रास्ते पर मुक्तिधाम के समीप नाले की पुलिया है किंतु उक्त पुलिया पर किसी भी प्रकार की रेलिंग, बेरिकेट्स नहीं होने से पुलिया से आने-जाने में जोखिम बना रहता है. पुलिया पर से काफी आवाजाही बनी रहती है.
जाता है -अंधेरे में जोखिम और बढ़ जाता है दिन में नजर आने पर वाहन चालक सावधानी बरतते हुए पुलिया पर से आते-जाते है, किंतु शाम होते ही अंधेरा होने के कारण पुलिया से आना-
जाना कहीं अधिक जोखिम भरा हो जाता है. ऐसे में पहली बार पुलिया से आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा और भी बढ़ जाता है. पूर्व में बिना रेलिंग की पुलिया से दुपहिया वाहन नीचे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है.
यात्री, स्कूली वाहनों का लगा रहता आना-जाना – उक्त पुलिया पर से हर दिन बड़ी संख्या में यात्री वाहन, स्कूल के वाहनों सहित सैकड़ो वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. असुरक्षित इस पुलिया पर से अनियंत्रित होकर कहीं कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हो जाये इसको लेकर डर सा बना रहता
