मैहर: शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर शुक्रवार को मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शक्ति पीठ मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी। इस दिन अब तक नवरात्रि पर्व में सबसे अधिक भक्तों ने दर्शन किए। मेला प्रबंधन के अनुसार कुल 1 लाख 26 हजार 438 श्रद्धालुओं ने माता शारदा के दर्शन किए।
इनमें से सीढ़ी मार्ग से 1 लाख 21 हजार 538, रोपवे से 6 हजार 250 और वैन से 1 हजार 650 श्रद्धालु पहुंचे। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की सजगता के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं मेले में बिछड़े 160 से अधिक बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलवाया
