एनबीसीसी और एचएससीएल ने सरकार को 71.79 करोड़ का लाभांश सौंपा

नई दिल्ली। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के अधीन नवरत्न सीपीएसई एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और उसकी सहायक मिनीरत्न सीपीएसई हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) ने भारत सरकार को कुल ₹71.79 करोड़ का लाभांश चेक सौंपा।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतिम लाभांश और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम लाभांश के रूप में एनबीसीसी ने क्रमशः ₹23.34 करोड़ और ₹35.01 करोड़ दिए, जबकि एचएससीएल ने क्रमशः ₹11.25 करोड़ और ₹2.19 करोड़ का भुगतान किया।

लाभांश चेक आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल को एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा एचएससीएल के अध्यक्ष के.पी. महादेवास्वामी ने सौंपे। इस अवसर पर एनबीसीसी के प्रकार्यात्मक निदेशक सलीम अहमद, निदेशक (परियोजनाएं) अंजीव कुमार जैन सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

सीमेंट कंपनी के कर्मचारियों को ले जाने वाली बस से तीन बच्चों की गई जान

Tue Sep 30 , 2025
पन्ना। पन्ना जिला मुख्यालय के छतरपुर अजयगढ़ बाईपास मार्ग गोस्वामी फॉर्म हाउस के समीप टूरिस्ट बस जोकि कथित तौर पर पन्ना से सीमेंट कम्पनी के कर्मचारीयों को प्लांट लेकर जाने का काम करती है। जिसके वाहन से मोटरसाइकिल सवार तीन बच्चों को टक्कर मार दी। पुलिस सूत्रों से प्राप्त हुई […]

You May Like