
पन्ना। पन्ना जिला मुख्यालय के छतरपुर अजयगढ़ बाईपास मार्ग गोस्वामी फॉर्म हाउस के समीप टूरिस्ट बस जोकि कथित तौर पर पन्ना से सीमेंट कम्पनी के कर्मचारीयों को प्लांट लेकर जाने का काम करती है। जिसके वाहन से मोटरसाइकिल सवार तीन बच्चों को टक्कर मार दी। पुलिस सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आज दिनांक 30 सितंबर को टूरिस्ट कंपनी की बस एमपी 16 पी 0273 जो की बाईपास मार्ग गोस्वामी फॉर्म हाउस से सड़क पर बैक हो रही थी तभी पन्ना शहर के चिमट गहरा निवासी रिश्ते में मामा बुआ के भाई बहन बड़ी देवी माता के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में टूरिस्ट कंपनी की बस जो की सीमेंट प्लांट में कर्मचारीयों को लाने ले जाने का कार्य करती है उसके बस चालक ने लापरवाही पूर्वक बस को चला कर तीन मासूम बच्चों का जीवन समाप्त कर दिया है। घटना के संबंध में प्राप्त हुई जानकारी अनुसार चिमट निवासी लालकरण आदिवासी पिता जुग्गा आदिवासी उम्र 18 वर्ष अपने मामा की लड़की अंजलि आदिवासी पुत्री रानधीरा आदिवासी उम्र 12 वर्ष अनारकली आदिवासी पुत्री रणधीर आदिवासी उम्र 10 वर्ष दोनों निवासी गहरा एनएमडीसी को लेकर गहरा कुंजुमन से बड़ी देवी माता की पूजा करने के लिए गया हुआ था। जहां से आज सुबह लगभग 6.45 के आसपास वापस छतरपुर मार्ग के लिए लौट रहा था तभी गोस्वामी फॉर्म हाउस के सामने टूरिस्ट कंपनी की यात्री बस एमपी 16 पी 0273 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल में सवार तीनों किशोर बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा ने घटना पहुंचकर उनको दूसरे वाहन से जिला अस्पताल ले जाकर डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिन्होंने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सच्चाई पुलिस विवेचना उपरांत ही पता चलेगी। जिनका शव विच्छेदन गृह में रखवाया गया। कोतवाली नगर निरीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि घटना पर थाना कोतवाली पन्ना पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और यात्री बस खजुराहो टूरिस्ट कंपनी की बताई जा रही है जिसकी जांच की जा रही है। उक्त टूरिस्ट बस में कोई भी यात्री नहीं था। घटना में मृत हुए तीनों बच्चों का शव् परीक्षण उपरांत शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। चालक घटना स्थल से फरार हो गया है।
