कंटेनर ने दो बाइक को टक्कर मारी, 5 की मौत

भिंड। भिंड में कंटेनर ने दो बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती, उनके दो बच्चे और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर घटनास्थल से कुछ ही दूर पर खड़ा मिला। दंपती का बड़ा बेटा घर पर ही था, उसे हादसे की जानकारी नहीं है।

हादसा फूप इलाके में ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे-719 पर टेढ़ा की पुलिया के पास हुआ। एक पूरा परिवार खत्म हो गया। भिंड के रहने वाले एक गोताखोर की भी जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मृतकों में एक गोताखोर भोला शामिल है। एक बाइक पर गोताखोर, दूसरी पर एक अन्य परिवार था। जानकारी के अनुसार गोरी तालाब के रहने वाला गोताखोर भोला खान अपनी बाइक से बेटी को लेने इटावा जा रहा था। इसी दौरान सौरा गांव निवासी सुनील बघेल (35), पत्नी पपीता (32), बेटा छोटे (5) और बेटी अंशु (15) को बाइक पर लेकर रिश्तेदार के घर नवदुर्गा पूजन के लिए जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। यहां से गुजर रहे लोगों ने बताया कि हादसे के बाद सभी बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शवों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस कंटेनर ड्राइवर की तलाश कर रही है। सुनील अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहता था। वह कंटेनर चलाता था। चार दिन पहले ही वह अपने गांव सौरा आया था। कंटेनर उसने गाजियाबाद की एक पार्किंग में खड़ा कर दिया था। इस बीच, उसकी पत्नी और बच्चे ननिहाल गए हुए थे।आज सुनील पहले बाइक से ससुराल पहुंचा और वहां से पत्नी और बेटा-बेटी को साथ लेकर चाचा के घर फूप जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील का बड़ा बेटा अर्पित घर पर ही था, जिसे हादसे की जानकारी नहीं दी गई है।

दुर्घटना में मारा गया गोताखोर भोला उर्फ इरशाद खान 17 साल की उम्र से डूबते लोगों की जान बचा रहा है। गोरी तालाब या आसपास नदी-नालों में कोई गिर जाता है तो लोग भोला को ही रेस्क्यू के लिए बुलाते थे।

Next Post

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में किया सिंघाड़े की खरीदारी

Tue Sep 30 , 2025
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नगरकोट माता मंदिर के पास पहुंचे और वहां पर स्थानीय विक्रेताओं से सिंघाड़े खरीदे। मुख्यमंत्री का यह सरल और आत्मीय व्यवहार देखकर आमजन और दुकानदार उत्साहित नजर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री का इस तरह से अपनेपन के साथ जुड़ना उनके […]

You May Like