मुर्मु और मोदी ने गोवा में भगदड़ के कारण लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

नयी दिल्ली 03 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के शिरगाओ में शनिवार को भगदड़ के कारण लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा,“ गोवा के शिरगाओ में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर दुख हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा , “ गोवा के शिरगाओ में भगदड़ के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। ”

उल्लेखनीय है कि गोवा के शिरगाओ में शनिवार तड़के एक मंदिर में वार्षिक लैराई देवी जात्रा (धार्मिक यात्रा) के दौरान मची भगदड़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए।

Next Post

यादव ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर दीं शुभकामनाएं

Sat May 3 , 2025
भोपाल,03 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की मीडिया के बंधुओं को शुभकामनाएं दीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि लोकतंत्र, एकता व प्रगति के लिए ऐसी पत्रकारिता की आवश्यकता है, जो सतर्क होने के साथ प्रत्येक मायने में स्वतंत्र भी […]

You May Like