
सुठालिया। बीती रात्रि को ब्यावरा सिरोंज मार्ग पर पार्वती नदी के निकट लाछोनी गांव के यहां एक सीमेंट से भरा कंटेनर सडक़ के बीचों बीच पलटने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया. सोमवार दोपहर तक मार्ग पूरी तरह जाम होने से वाहनों की लम्बी कतारे लग गई.
जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे पार्वती नदी के निकट लाछोनी गांव के यहां एक सीमेंट से भरा कंटेनर पलट कर सडक़ पर आड़ा हो गया और उसका अगला हिस्सा आगे की और फीका गया. बताया जाता है कि कंटेनर के आगे सडक़ पर गौवंश बैठी हुई थी. जैसे ही ड्राइवर ने सडक़ पर गौवंश को देखा तो हड़बड़ी में लंबा टर्न लेने में कंटेनर पलट गया. किसी को कोई चोट नहीं आई. सोमवार सायंकाल तक रोड जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई. यात्री बसों को मार्ग परिवर्तन कर मधुसूदनगढ तक जाना पड़ा. क्रेन से कंटेनर को उठाने का प्रयास किया जा रहा था. साइड से दुपहिया छोटे वाहन बमुश्किल निकल पा रहे थे. यात्री बसों को घोघरा घाट मार्ग से होते हुए मधुसूदनगढ पहुंचना पड़ा.
