राजधानी को मिलेगी झुग्गियों से मुक्ति: जेल रोड, रेलवे स्टेशन और भेल क्षेत्र में बनेंगे 1500 नए आवास

विजय शर्मा

भोपाल: राजधानी में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत तीन नए प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी है. इस प्रोजेक्ट में तीनों जगह मिलाकर 15 सौ आवासों का निर्माण किया जाएगा. जिसके लिए मंगलवार को निगम अधिकारियों की बैठक की गई. बैठक में प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की गई. जिसे अमलीजामा पहनाने के लिए सभी अधिकारियों की सहमति बन गई है. इसके लिए सिर्फ मंत्रालय से अनुमति मिलने का इंतजार है.
आज सीएस एव एसीएस होगी चर्चा
सूत्रों अनुसार नगर निगम प्रशासन प्रोजेक्ट की तैयारी पूर्ण कर ली गई है. जिसके लिए बुधवार 15 जुलाई को नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य सचिव व अपर मुख्य सचिव नगरीय प्रशासन के साथ चर्चा कर उनकी अनुमति के लिए जाएंगे. बताया जा रहा है कि मौखिक अनुमति तो पहले से ही मिल चुकी थी अब सिर्फ फाइलों पर हस्ताक्षर होना शेष हैं जो चर्चा उपरांत हो जाएंगे.
शहर के प्रमुख क्षेत्रों में बनेंगे आवास
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर निगम जेल रोड स्थित नयापुरा, भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ईरानी डेरे वाली जगह पर एवं बीएचईएल के कस्तूरबा नगर ने प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं. यहां पर स्लम, नान स्लम, 2 बीएचके आवासों का निर्माण किया जाएगा. इन तीनो प्रोजेक्टों में आवासों की संख्या लगभग 15 सौ होगी. जिनका जल्द की कार्य शुरू किया जाएगा.

Next Post

नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, पुलिस ने ली शपथ

Wed Jul 15 , 2026
दमोह: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जागरूकता अभियान 15 से 30 जुलाई तक जिले भर में चलाया जा रहा है।अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को नशे से दूरी है जरूरी की […]

You May Like

Play sound